हंसना जरुरी है: पढ़िए ऐसे मजेदार जोक्स और हो जाओ लोटपोट
डिजिटल डेस्क। सेहत के लिए हंसना बहुत जरुरी होता है। ऐसा कहा जाता है हंसने से खून बढ़ता है। अगर आप भी अपना खून बढ़ाना चाहते हैं तो ये जोक्स पढ़िए और अपने आस पास के लोगों को भी बताएं। ताकि हॅसते हॅसाते आपका दिन खुशनुमा बन सके।
1. पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है
चप्पू- नहीं यार तुम ही बता दो
गप्पू- मुझे पता है मैं बताता हूं
गप्पू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर
ध्यान दे सकें
—————————————————
2. टीचर- लड़कियां अगर पराया धन
होती है तो लड़के क्या होते है??
गप्पू- सर चोर होते है!
टीचर – वो कैसे??
गप्पू- क्योकि चोरों की नजर
हमेशा पराये धन पर होती है।
————————————————
3. हसबैंड – डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना ?
हसबैंड- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।
——————————————————
4. हसबैंड- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही
तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे।
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है
नागिन का नहीं।
————————————————————
5. टीचर- Date और तारीख में क्या
अंतर है ?
सारी Class चुप
गप्पू- सर, Date में Girlfriend
के साथ जाते है और
तारीख में वकील के
साथ



